जरुरी जानकारी | रिलायंस, एचडीएफसी बैंक में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 91 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक में लिवाली से दोनों मानक सूचकांक बढ़त में रहे। बीएसई सेंसेक्स 91 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 25 अंक की तेजी रही।

मुंबई, एक जुलाई स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक में लिवाली से दोनों मानक सूचकांक बढ़त में रहे। बीएसई सेंसेक्स 91 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 25 अंक की तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.83 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,697.29 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 13 शेयर बढ़त में और 17 नुकसान में बंद हुए। कारोबार के दौरान एक समय यह 267.83 अंक तक चढ़ गया था।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 24.75 अंक यानी 0.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 25,541.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, ट्रेंट, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ। हांगकांग के बाजार में अवकाश था।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 452.44 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 120.75 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट