रिलायंस फाउंडेशन का 'मिशन अन्न सेवा' है सबसे बड़ा कॉरपोरेट मुफ्त भोजन कार्यक्रम: नीता अंबानी

इस कार्यक्रम का मकसद लॉकडाउन के दौरान कठिनाइयों का सामना कर रहे वंचित समुदाय के लोगों और कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में लगे कर्मचारी को तीन करोड़ से अधिक वक्त का खाना मुहैया करना है।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा है कि फाउंडेशन का 'मिशन अन्न सेवा' दुनिया में किसी भी कॉरपोरेट द्वारा संचालित सबसे बड़ा मुफ्त भोजन कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम का मकसद लॉकडाउन के दौरान कठिनाइयों का सामना कर रहे वंचित समुदाय के लोगों और कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में लगे कर्मचारी को तीन करोड़ से अधिक वक्त का खाना मुहैया करना है।

रिलायंस फाउंडेशन देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की परोपकारी शाखा है, और उसने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन देने, देश के पहले कोविड-19 अस्पताल का निर्माण करने और पीपीई तथा मास्क की आपूर्ति करने का जिम्मा उठाया है।

अंबानी ने कर्मचारियों के भेजे एक संदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 दुनिया के लिए, भारत के लिए और मानवता के लिए एक अभूतपूर्व महामारी है। यह एक मुश्किल समय है।’’

नीता अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में निदेशक हैं, ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मिशन अन्न सेवा के माध्यम से हम पूरे देश में वंचित समुदायों और अग्रणी कार्यकर्ताओं को तीन करोड़ से अधिक वक्त का भोजन प्रदान करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मिशन अन्न सेवा दुनिया में कहीं भी किसी कॉरपोरेट द्वारा संचालित सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम है।’’

उन्होंने कहा कि रिलायंस ने मंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के साथ साझेदारी करके भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल केवल दो सप्ताह में बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी