जरुरी जानकारी | रिलायंस भारत में खबरों में सबसे अधिक दिखने वाले कॉरपोरेट के तौर पर कायम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्व, मुनाफा और बाजार मूल्यांकन के मामले में भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड खबरों में रहने वाली भारत की कंपनियों में शीर्ष पर बनी हुई है। विजिकी न्यूज स्कोर की 2023 की रैंकिंग में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर राजस्व, मुनाफा और बाजार मूल्यांकन के मामले में भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड खबरों में रहने वाली भारत की कंपनियों में शीर्ष पर बनी हुई है। विजिकी न्यूज स्कोर की 2023 की रैंकिंग में यह जानकारी दी गई है।

विजिकी की न्यूज स्कोर रिपोर्ट के अनुसार, इस रैंकिंग में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) दूसरे स्थान पर, उसके बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल लिमिटेड हैं।

विजिकी का न्यूज स्कोर उद्योग का पहला एकीकृत मीट्रिक है जो समाचार दृश्यता को मापता है। स्कोर समाचार की मात्रा, शीर्षक उपस्थिति, प्रकाशनों की पहुंच और पाठकों की संख्या से निर्धारित होता है।

रिलायंस ने विजिकी की स्थापना के बाद से पिछले चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष इसकी वार्षिक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रिलायंस ने साल दर साल अपने न्यूज़ स्कोर में सुधार किया है।

रिलायंस का 2023 के लिए न्यूज स्कोर 96.46 है। यह 2022 के लिए 92.56 था, जो 2021 में समाचार स्कोर 84.9 था।

मासिक विश्लेषण से पता चला कि जून से नवंबर, 2023 तक पिछले छह महीनों में से तीन महीनों के लिए आरआईएल का समाचार स्कोर 98 से ऊपर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\