जरुरी जानकारी | रिलायंस ने केडी-डी6 क्षेत्र की दो-तिहाई नयी गैस खुद खरीदी, अन्य खरीदारों में गेल, शेल शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नए नियमों के तहत नीलामी के लिए पेश केजी-डी6 ब्लॉक की अपनी नयी गैस में से दो-तिहाई की खरीद खुद ही की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात फरवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नए नियमों के तहत नीलामी के लिए पेश केजी-डी6 ब्लॉक की अपनी नयी गैस में से दो-तिहाई की खरीद खुद ही की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसमें से करीब 67 प्रतिशत गैस खरीदी है। शेष गैस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल, रॉयल डच शेल और अन्य ने खरीदी है।

रिलायंस और उसकी भागीदारी ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने शुक्रवार को केजी-डी6 ब्लॉक के आर-श्रृंखला क्षेत्र से 75 लाख मानक घनमीटर प्रतिदिन (7.5 लाख एमएमएससीएमडी) की बढ़ी गैस का नीलामी की। इसे देश में पहली बार गैस मार्कर से बेंचमार्क किया गया है।

यह नीलामी सरकार द्वारा अधिसूचित उदारीकृत मूल्य खोज नियमों के तहत की गई। इन नियमों के तहत गैस उत्पादन से संबद्ध इकाइयां भी प्राकृतिक गैस की खरीद के लिए बोली लगा सकती हैं।

सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस ओ2सी ने शुक्रवार को साढ़े सात घंटे तक चली नीलामी में 48 लाख घनमीटर गैस की खरीद की। सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लि. ने 8.5 लाख घनमीटर और शेल ने 7 लाख घनमीटर गैस की खरीद की। वहीं अडाणी टोटल गैस ने एक लाख घनमीटर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने दो लाख घनमीटर और टॉरेस्ट गैस ने 20,000 घनमीटर गैस की खरीद की।

अन्य खरीदारों में आईआरएम एनर्जी, पीआईएल और आईजीएस शामिल है।

इस बारे में रिलायंस को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है। रिलायंस ओ2सी नयी इकाई है, जिसके तहत कंपनी की रिफाइनरी और पेट्रोरसायन परिसंपत्तियां आती हैं।

ई-बोली की प्रक्रिया वेब-आधारित इलेक्ट्रॉनिक बोली मंच के जरिये क्रिसिल रिस्क एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर साल्यूशंकस लि. (क्रिस) ने की। यह एक स्वतंत्र एजेंसी है, जो हाइड्रोकॉर्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के पैनल में है। क्रिस ने ई-प्रोक्यूरमेंट टेक्नोलॉजीज लि. (ईपीटीएल) के साथ भागीदारी में ई-बोली मंच तैयार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\