जरुरी जानकारी | रिलायंस-बीपी का केजी ब्लॉक में एमजे क्षेत्र से नियमित गैस उत्पादन शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी ने शुक्रवार को केजी-डी6 ब्लॉक में एमजे तेल एवं गैस क्षेत्र से नियमित उत्पादन शुरू होने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 30 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी ने शुक्रवार को केजी-डी6 ब्लॉक में एमजे तेल एवं गैस क्षेत्र से नियमित उत्पादन शुरू होने की घोषणा की।

इसके साथ ही भारत में स्वच्छ ईंधन का उत्पादन 10 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से अधिक हो जाने की उम्मीद है।

एमजे क्षेत्र पूर्वी तट से दूर केजी-डीडब्ल्यूएन-98/3 या केजी-डी6 ब्लॉक में खोजों का तीसरा और आखिरी खंड है, जिस पर यह गठजोड़ काम काम कर रहा था।

इन खोजों के सभी तीन खंड में एमजे क्षेत्र सबसे गहरा है। एक दशक से भी अधिक समय पहले खोजे गए इस क्षेत्र में धीरे-धीरे उत्पादन शुरू किया गया।

कंपनियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अपने अधिकतम उत्पादन पर खोजों के तीनों खंड मिलकर भारत की 15 प्रतिशत मांग को पूरा करेंगे।

बयान के मुताबिक, ''जब एमजे क्षेत्र अपने अधिकतम उत्पादन पर पहुंच जाएगा तो तीनों क्षेत्रों से एक दिन में लगभग तीन करोड़ मानक घन मीटर गैस का उत्पादन होने की उम्मीद है।''

कंपनियों ने कहा कि यह मात्रा भारत के मौजूदा घरेलू गैस उत्पादन का लगभग एक तिहाई होगी और देश की लगभग 15 प्रतिशत मांग को पूरी कर सकती है।

हालांकि इस बयान में यह नहीं बताया गया है कि इन खंडों में उत्पादन अपने अधिकतम स्तर पर कब तक पहुंचेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू