देश की खबरें | भाजपा के पूर्व मंत्री के संबंधी मृत पाए गए, हत्या का शक

मैसुरु, चार दिसंबर कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सी.पी. योगेश्वर के रिश्तेदार महादेवैया सोमवार को चामराजनगर जिले के रामपुरा में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, महादेवैया पिछले सप्ताह अपने फार्महाउस से लापता हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि उनका शव महादेश्वरा वन क्षेत्र की झाड़ियों में मिला। पुलिस के मुताबिक, शव का सिर कुचला हुआ था, जिससे संदेह होता है कि महादेवैया की हत्या की गई है।

महादेवैया के बेटे प्रशांत ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा कि उसके पिता (महादेवैया) एक दिसंबर को चामराजनगर जिले के चन्नापटना से लापता हो गए थे। शिकायत में प्रशांत ने कहा कि उसे संदेह है कि उसके पिता को अगवा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने महादेवैया का पता लगाने के लिए चार टीम गठित कीं। पुलिस ने बताया कि खोज अभियान के दौरान पुलिस को महादेवैया की कार हनुर तालुका के रामपुरा में मिली।

पुलिस के मुताबिक, महादेवैया का शव छह किलोमीटर दूर महादेश्वरा वन क्षेत्र के घने जंगल में मिला। पुलिस ने बताया कि उसे अज्ञात संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज मिली है और ऐसा माना जा रहा है कि मामले को सुलझाने में यह फुटेज उनकी मदद करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)