देश की खबरें | बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने सुरक्षा की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अक्षय शिंदे के रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार करने के लिए बृहस्पतिवार को सुरक्षा की मांग की।

मुंबई, 26 सितंबर महाराष्ट्र में बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अक्षय शिंदे के रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार करने के लिए बृहस्पतिवार को सुरक्षा की मांग की।

शिंदे की पुलिस हिरासत में जवाबी गोलीबारी में मौत हो गई थी।

उसके चाचा अमर शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने उसका शव दफनाने के लिए स्थान का चयन अब तक नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “हम उसे दफनाने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने हमें कुछ जगह दिखाने के लिए बुलाया है। हम शव को सुरक्षित जगह पर दफनाएंगे।”

अमर शिंदे ने कहा कि अक्षय के माता-पिता और उसके वकील को सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए क्योंकि उनकी जान को खतरा है।

उन्होंने कहा, “हमने इस अनुरोध के साथ उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री (देवेंद्र फडणवीस) को भी एक ईमेल भेजा है।”

अमर शिंदे (24) पर ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न का आरोप था।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम को उसे तलोजा जेल से बदलापुर वापस ले जाया जा रहा था, तभी ठाणे के निकट मुंब्रा बाईपास पर गोलीबारी हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

किंडरगार्टन की दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद पिछले महीने बदलापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड