विदेश की खबरें | रूसी मिसाइल हमलों में मारे गए बच्चों को रिश्तेदारों ने नम आंखों से दी विदाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उमान में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट में दो मिसाइल हमलों के कारण 23 लोगों की मौत हो गयी थी। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उमान में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट में दो मिसाइल हमलों के कारण 23 लोगों की मौत हो गयी थी। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं।

उमान में क्षतिग्रस्त इमारत पर लोगों ने मृतकों की तस्वीरें रखीं तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

यूक्रेन की सीमा से लगते रूसी क्षेत्र ब्रायंस्क के गवर्नर एलेक्जेंडर बोगोमाज ने बताया कि यूक्रेन के रॉकेट हमले में चार लोगों की मौत हो गयी। ये रॉकेट यूक्रेनी सीमा से नौ किलोमीटर दूर सुजेम्का गांव के मकानों पर गिरे।

रविवार को ही खेरसन क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुदिन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रूस ने उनके क्षेत्र में 27 बार हमले किए जिसमें एक नागरिक की मौत हो गयी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से हथियारों की आपूर्ति पर बात की।

मैक्रों के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन को हरसंभव मदद देने की फ्रांस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट