विदेश की खबरें | भारत के साथ संबंध बेहद अहम: पेंटागन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 23 अगस्त को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 अगस्त अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 23 अगस्त को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे।

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत के साथ संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक यात्रा होने वाली है और जब हमारे पास इस बारे में और जानकारी होगी, तो हम निश्चित रूप से साझा करेंगे।’’

राजनाथ सिंह और ऑस्टिन की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान वे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

सबरीना सिंह ने बैठक के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्री की किसी भी बैठक के बारे में पहले नहीं बताऊंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा की तरह उनकी बैठक का विवरण देंगे। मेरे पास आपको देने के लिए फिलहाल इससे अधिक जानकारी नहीं है।’’

पेंटागन की अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत मजबूत सैन्य संबंध हैं।

सबरीना सिंह ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि (रक्षा) मंत्री (ऑस्टिन) हिंद-प्रशांत की अपनी एक यात्रा के दौरान भारत गए थे। जब हिंद-प्रशांत की बात आती है तो भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है और वह हमारा मार्गदर्शन करने वाली एनडीएस (राष्ट्रीय रक्षा रणनीति) के लिए भी अहम है। इस विभाग का ध्यान हिंद-प्रशांत और चीन से मिलने वाली बढ़ती चुनौतियों पर केंद्रित है और भारत ने इसमें एक बेहतरीन साझेदार के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। इसलिए, हमारे सैन्य संबंध मजबूत हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट