देश की खबरें | चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं है: विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर कहा कि चीन के साथ उसके संबंध ‘‘सामान्य नहीं’’ हैं और दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों के हल के लिए राजनयिक और सैन्य वार्ता कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, चार जनवरी भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर कहा कि चीन के साथ उसके संबंध ‘‘सामान्य नहीं’’ हैं और दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों के हल के लिए राजनयिक और सैन्य वार्ता कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘चीन पर हमारा रुख सर्वविदित है। ये संबंध सामान्य नहीं हैं लेकिन हमने सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत की है।’’

उन्होंने प्रेस वार्ता में पूर्वी लद्दाख में स्थिति को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

जायसवाल ने दोनों पक्षों के बीच क्रमशः अक्टूबर और नवंबर में सैन्य और राजनयिक स्तर पर हुई वार्ता का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य बात यह है कि हम बातचीत करें ताकि हम कोई समाधान निकाल सकें।’’

दोनों पक्षों ने नौ और 10 अक्टूबर को हुई सैन्य वार्ता में पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शेष मुद्दों के शीघ्र और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान के लिए खुले और रचनात्मक तरीके से विचार विमर्श किया था।

जायसवाल ने 30 नवंबर को हुई राजनयिक वार्ता को लेकर कहा कि दोनों पक्षों ने गहन और रचनात्मक चर्चा की और शेष मुद्दों को हल करने और पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पूर्णत: पीछे हटाने के प्रस्तावों पर चर्चा की थी।

भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाल नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध पैदा हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू