विदेश की खबरें | भारत और अमेरिका के बीच संबंध बेहद मजबूत: सांसद रो खन्ना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में काम किया है और दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन,13 मार्च अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में काम किया है और दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत हैं।

‘कांग्रेसनल इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष खन्ना ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा,‘‘ ये (भारत-अमेरिका संबंध) रक्षा, आर्थिक क्षेत्र, कृत्रिम मेधा (एआई) पर सहयोग, वैकल्पिक ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में काफी मजबूत हैं।’’

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारत ने पिछले 10 वर्ष में काफी प्रगति की है।

खन्ना ने कहा, ‘‘भारी आर्थिक विकास, बड़ी महत्वाकांक्षाएं...। यकीनन चुनौतियां भी हैं। आय असमानता की चुनौतियां हैं। हालांकि यहां अमेरिका में भी हमारे सामने यह चुनौती है। यह सुनिश्चित करने की चुनौतियां कि यह एक जीवंत, बहुलवादी समाज बना रहे, लेकिन आपको इस बात का अंदाजा है कि भारत की महत्वाकांक्षाएं बहुत बड़ी हैं।’’

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने कहा कि उन्होंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) का विरोध किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उसका (सीएए) विरोध करता हूं। आव्रजन को लेकर मेरा दृष्टिकोण हमेशा ही बहुलवाद की ओर रहा है।’’

खन्ना ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने इस संबंध को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है।

खन्ना ने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि राष्ट्रपति बाइडन ने इसे मजबूत किया है। वह हमारी अर्थव्यवस्था के महत्व को समझते हैं। अमेरिकी विनिर्माण, अमेरिकी उत्पादों का भारत एक बड़ा खरीदार है। वह हमारी रक्षा, नौसेना व रक्षा प्रौद्योगिकी के संदर्भ में रणनीतिक संबंधों को समझते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट