विदेश की खबरें | नये सेना प्रमुख की नियुक्ति संबंधी इमरान खान के प्रस्ताव को खारिज किया : शहबाज शरीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उन्होंने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के अपने पूर्ववर्ती इमरान खान के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 30 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उन्होंने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के अपने पूर्ववर्ती इमरान खान के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।

तीन साल का कार्यकाल विस्तार पाए 61 वर्षीय बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

बाजवा को 2016 में नियुक्त किया गया था, लेकिन तीन साल के कार्यकाल के बाद 2019 में इमरान खान के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने उनकी सेवा को और तीन साल के लिए बढ़ा दिया था। जल्द आम चुनाव कराने की मांग दोहराते हुए सितंबर में पूर्व प्रधानमंत्री खान ने कहा था कि जनरल बाजवा को नयी सरकार चुने जाने तक एक और सेवा विस्तार दिया जाना चाहिए।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रविवार की खबर के मुताबिक, शनिवार को कई व्लॉगर से बातचीत के दौरान शहबाज ने कहा कि खान ने दो मुद्दों को हल करने के लिए करीब महीने भर पहले एक पारस्परिक कारोबारी मित्र के जरिये सरकार से बातचीत की पेशकश की थी, जिनमें से एक सेना प्रमुख की नियुक्ति और दूसरा समय से पहले चुनाव कराने से संबंधित था।

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, ‘‘इमरान ने सुझाव दिया था कि सेना प्रमुख के पद के लिए हम उन्हें तीन नाम दें और वह तीन नाम देंगे और फिर हम उन छह नामों में से एक को नया सेना प्रमुख नियुक्त करने पर निर्णय लेते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि दोनों सूचियों में कोई एक नाम समान रूप से है, तो हम इस पर सहमत होंगे। मैंने इमरान खान के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।’’

शहबाज ने कहा कि उन्होंने एक संदेश भेजा है कि सेना प्रमुख की नियुक्ति एक संवैधानिक कर्तव्य है, जिसे प्रधानमंत्री को निभाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट