देश की खबरें | जईई-एडवांस्ड का पंजीकरण एक बार फिर टाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड के लिए पंजीकरण जेईई-मेन्स परिणामों की घोषणा में देरी के कारण सोमवार को फिर से स्थगित कर दिया गया। इसके आधार पर आईआईटी में दाखिले होते हैं।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड के लिए पंजीकरण जेईई-मेन्स परिणामों की घोषणा में देरी के कारण सोमवार को फिर से स्थगित कर दिया गया। इसके आधार पर आईआईटी में दाखिले होते हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया पिछले सप्ताह शुरू होनी थी, लेकिन परिणाम में देरी के कारण इसे सोमवार तक के लिए टाल दिया गया। सोमवार को भी पंजीकरण शुरू नहीं हो सका।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर, इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा आयोजित कर रहा है और इसने पंजीकरण के लिए नई तारीख की घोषणा नहीं की है और विद्यार्थियों से इंतजार करने को कहा है।

जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा तीन अक्टूबर को होनी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ जेईई-मेन्स का परिणाम कल (मंगलवार) या बुधवार तक घोषित किया जाएगा।”

इस साल से, जेईई-मेन्स का आयोजन साल में चार बार किया जा रहा है ताकि छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का मौका मिल सके।

पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था। अगले चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किए गए थे, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के विनाशकारी प्रभाव को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा संस्करण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड