देश की खबरें | मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मसूरी आने वाले पर्यटकों को अब शहर के होटल, अतिथि गृह आदि में ‘चेक-इन’ करते समय उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से विकसित पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कराना होगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देहरादून, 31 जुलाई मसूरी आने वाले पर्यटकों को अब शहर के होटल, अतिथि गृह आदि में ‘चेक-इन’ करते समय उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से विकसित पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कराना होगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देहरादून के जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय ने बताया कि यह नया नियम बुधवार से लागू हो गया। उन्होंने कहा, “पहले होटलों, अतिथि गृहों, होम स्टे और ऐसी अन्य सुविधाओं को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उन्हें अपने अतिथियों के ‘चेक-इन’ करते समय उनका विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा।”

पांडेय के मुताबिक, ऐसा लोकप्रिय पर्यटक स्थल पर अत्यधिक भीड़भाड़ से निपटने और यातायात का प्रबंधन करने के लिहाज से किया गया है। उन्होंने कहा कि 2022 और 2024 के बीच शहर में पर्यटकों की आमद लगभग दोगुनी होने के कारण नया नियम लागू करना पड़ा है।

पांडेय के अनुसार, इस कदम से मसूरी शहर में पर्यटकों की संख्या का वास्तविक आंकड़ा उपलब्ध हो सकेगा।

होटल और ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने वाली अन्य सुविधाओं के मालिकों से इस नये नियम का पालन करने को कहा गया है।

इससे पहले, मई में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राज्य सरकार को मसूरी में पर्यटकों का पंजीकरण शुरू करने और नियमित रूप से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड