विदेश की खबरें | क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के लिए अफगानिस्तान के साथ सहयोग करना आवश्यक: पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने कहा है कि अफगानिस्तान के साथ सकारात्मक संवाद करना एवं इस युद्ध प्रभावित देश में शांति एवं स्थायित्व के वास्ते उसकी पुनर्वास एवं मानवीय जरूरतों को पूरा करना क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के लिए अनिवार्य है ।

इस्लामाबाद, दो सितंबर पाकिस्तान ने कहा है कि अफगानिस्तान के साथ सकारात्मक संवाद करना एवं इस युद्ध प्रभावित देश में शांति एवं स्थायित्व के वास्ते उसकी पुनर्वास एवं मानवीय जरूरतों को पूरा करना क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के लिए अनिवार्य है ।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिकार अहमद ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति, प्रगति एवं स्थायित्व के साझे उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस अहम मोड़, अफगानिस्तान में शांति एवं सुलह पर अंतराष्ट्रीय समुदाय के बीच सहमति के रूप में एक मौका है।’’ उन्होंने कहा कि विश्व को अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था, पुनर्निर्माण, पुनर्वास एवं मानवीय जरूरतों में सहयोग कर उसके साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में और उससे परे कई साझेदारों के साथ नेतृत्व के स्तर पर सघन राजनयिक पहुंच और संवाद किया है क्योंकि अफगानिस्तान में शांति उसका क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक एकीकरण एवं विकास की दृष्टि के लिए अहम है।

अहमद ने कहा, ‘‘ इससे हम इस वृहद मुद्दे पर पहुंचते हैं कि कैसे स्थायी शांति के इस मौके का उपयोग करना है एवं अफगान संदर्भ में समावेशी राजनीतिक बंदोबस्त के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सहभागिता जुटाना है जो स्थायी शांति एवं स्थायित्व सुनिश्चित करेगा एवं वहां एक मानवीय संकट को टालेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ मिलकर हम ‘मानवीय विमान सेतु’स्थापित कर रहे हैं। पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइंस की पहली मालवाहक उड़ान ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर जरूरी दवाइयां एवं अन्य आपूर्ति पहुंचायी है।’’

अमहद ने पिछले सप्ताह काबुल हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की जिसमें 170 अफगानों एवं 13 अमेरिकी जवानों की जान चली गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट