देश की खबरें | प्रेम संबंध बनाए रखने से इनकार करने पर युवक ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती द्वारा प्रेम संबंध बनाए रखने से इनकार करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बलिया, 19 मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती द्वारा प्रेम संबंध बनाए रखने से इनकार करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने बताया कि युवक के चाचा की तहरीर पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

फहीम के मुताबिक, भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा रशीदपुर गांव में 17 मई की शाम को संदीप कुमार मौर्य (32) नाम का एक युवक अपने घर में मृत मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक दवा की शीशी और सुसाइड नोट बरामद किया।

फहीम के अनुसार, संदीप के चाचा राम विलास मौर्य की तहरीर पर एक युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि संदीप शादीशुदा था और उसका तीन साल का एक बेटा भी है।

फहीम के मुताबिक, संदीप के एक युवती के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध थे और जब युवती को उसके शादीशुदा होने के बारे में पता चला, तो उसने रिश्ता बनाए रखने से इनकार कर दिया।

फहीम के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि संदीप प्रेम संबंध टूटने के कारण काफी आहत था और उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट