जरुरी जानकारी | विदेशों में मिले जुले रुख के बीच सभी देशी खाद्य तेल तिलहनों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मिले जुले रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, मूंगफली सहित सभी देशी तेल तिलहनों के भाव में मजबूती रही।

नयी दिल्ली, 24 जून विदेशी बाजारों में मिले जुले रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, मूंगफली सहित सभी देशी तेल तिलहनों के भाव में मजबूती रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट है जबकि शिकागो में फिलहाल मजबूती है। मलेशिया में तेल तिलहनों के भाव तो टूटे हैं पर डॉलर भाव के हिसाब से बाजार में लगभग 10 डॉलर की मजबूती है।

उसने कहा कि विदेशों में भाव के टूटने से आयातकों को भारी नुकसान है और उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। बैंकों से उनके द्वारा लिया गया कर्ज फंसने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार को हर फैसला देश और किसान हित को ध्यान में रखकर करने होंगे।

सूत्रों ने कहा कि शुल्क घटाने का वाजिब फायदा न तो उपभोक्ताओं को मिला न ही किसानों को। तेल तिलहनों की परेशानी को इनका उत्पादन बढ़ाकर ही दूर किया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से भी आयातक बेहाल हैं क्योंकि उन्हें बैंकों को अब अधिक धनराशि का भुगतान करना होगा।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,400-7,450 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,650 - 6,775 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,575 - 2,765 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,350-2,430 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,390-2,495 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,250 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 6,400-6,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 6,200- 6,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now