जरुरी जानकारी | बिनौला, सरसों और मूंगफली में सुधार, सोयाबीन-इंदौर, सीपीओ में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में तेजी के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन में सुधार आया जबकि सीपीओ और सोयाबीन इंदौर तेल कीमतों में गिरावट आई। सामान्य कारोबार के बीच कुछ तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर विदेशों में तेजी के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन में सुधार आया जबकि सीपीओ और सोयाबीन इंदौर तेल कीमतों में गिरावट आई। सामान्य कारोबार के बीच कुछ तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.34 प्रतिशत और शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग एक प्रतिशत की तेजी है। विदेशों में तेजी से घरेलू बाजार में सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमत में सुधार आया। वहीं दूसरी ओर मांग घटने से सीपीओ, सोयाबीन तेल इंदौर के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि सलोनी शम्साबाद ने सरसों का भाव 8,650 रुपये से बढ़ाकर 8,900 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया, जिससे सरसों तेल-तिलहनों के भाव में सुधार देखने को मिला। हल्के तेलों की मांग बढ़ने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव में भी सुधार आया। मूंगफली की कीमतों में सुधार आने से बिनौला तेल की मांग में भी सुधार आया। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में मूंगफली के भाव में लगभग 30 रुपये प्रति किलो (यानी 20 प्रतिशत) की गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन के किसान कम भाव पर सोयाबीन की बिक्री नहीं कर रहे हैं जिससे सोयाबीन दाना एवं सोयाबीन लूज की कीमतों में सुधार देखने को मिला।

सूत्रों ने कहा कि जाड़े में जमने वाले तेल की मांग प्रभावित होती है जिसकी वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) की कीमत में हानि दर्ज हुई। इसके अलावा पामोलीन के सस्ता होने से भी सीपीओ में गिरावट को बल मिला।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,620 - 8,650 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,775 - 5,860 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,700 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 - 1,995 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,655 -2,680 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,735 - 2,845 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,800 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,600 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,300 - 6,400, सोयाबीन लूज 6,200 - 6,250 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज