खेल की खबरें | रेड्डी, सुंदर ने भारत को चाय तक सात विकेट पर 326 रन तक पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 84) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 40) की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण चाय ब्रेक जल्दी लिये जाने तक सात विकेट पर 326 रन बना लिये थे ।

मेलबर्न , 28 दिसंबर नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 84) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 40) की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण चाय ब्रेक जल्दी लिये जाने तक सात विकेट पर 326 रन बना लिये थे ।

दोनों युवा खिलाड़ियों ने 105 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके न सिर्फ फॉलोआन बचाया बल्कि अंतिम एकादश में उन्हें शामिल करने के कोच गौतम गंभीर के फैसले को भी सही ठहराया ।

पहली पारी में 474 रन बनाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के पास अभी भी 148 रन की बढत है लेकिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की सपाट पिच को देखते हुए लग रहा है कि मैच पांचवें दिन तक खिचेगा क्योंकि अब 20 विकेट ले पाना आसान नहीं है ।

सुबह के सत्र में जहां ऋषभ पंत का गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाना भारत को भारी पड़ा वहीं दूसरे सत्र में रेड्डी ने जबर्दस्त संयम का प्रदर्शन किया । उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और नाथन लियोन को एक छक्का जड़ा ।

इस श्रृंखला में लगातार अच्छा खेल रहे रेड्डी ने सही समय और ऐतिहासिक मैदान पर अर्धशतक जड़ा । दूसरी ओर सुंदर ने भी उनका बखूबी साथ दिया ।

भारत ने पहले सत्र में 80 रन बनाये । पंत 37 गेंद में 28 रन बनाकर खराब शॉट खेलकर आउट हुए ।

एमसीजी पर तीसरा दिन बल्लेबाजी के लिये शानदार है चूंकि घास हट चुकी है और कूकाबूरा से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही । पंत अगर टिककर खेलते तो बड़ी पारी खेल सकते थे ।

रविंद्र जडेजा (51 गेंद में 17 रन) और पंत ने दिन की अच्छी शुरूआत की । पंत ने कुछ चौके भी लगाये लेकिन लांग लेग पर गैर जरूरी रिवर्स लैप पुल शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया ।

स्कॉट बोलैंड की गेंद पर जब उन्होंने पहली बार यह शॉट खेलने का प्रयास किया तो गेंद नाभि के पास लगी और वह दर्द में दिखे । वह उठे और उन्हें समझ में नहीं आया कि पैट कमिंस ने डीप फाइन लेग और डीप थर्डमैन पर फील्डर लगा दिया है ताकि रिवर्स और रिवर्स लैप शॉट रोक सके ।

पंत ने फिर वही शॉट खेला और अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद सीधे थर्डमैन पर फील्डर के हाथ में गई ।

इसके बाद रेड्डी ने संभलकर खेला और कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाये । इस बीच जडेजा को नाथन लियोन ने पगबाधा आउट कर दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड