विदेश की खबरें | मारियुपोल अभियान को लेकर आश्वस्त नहीं है रेड क्रॉस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रवक्ता इवान वाटसन ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की एक ब्रीफिंग में कहा कि मानवीय समूह ने तीन वाहनों को मारियुपोल की ओर व यूक्रेनी और रूसी सेना के बीच एक मोर्चे पर भेजा है लेकिन शहर के लिए आपूर्ति करने वाले दो ट्रक उनके साथ नहीं हैं।

प्रवक्ता इवान वाटसन ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की एक ब्रीफिंग में कहा कि मानवीय समूह ने तीन वाहनों को मारियुपोल की ओर व यूक्रेनी और रूसी सेना के बीच एक मोर्चे पर भेजा है लेकिन शहर के लिए आपूर्ति करने वाले दो ट्रक उनके साथ नहीं हैं।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि दर्जनों बसें जो यूक्रेन के अधिकारियों ने लोगों को बाहर निकालने के लिए एक साथ लगाई हैं, वे भी सीमा के करीब नहीं पहुंची हैं।

वाटसन ने इसे "बेहद जटिल" अभियान बताते हुए कहा कि ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए सभी विवरण मौजूद नहीं हैं कि यह आज होगा।’’

उन्होंने कहा कि आशा थी कि "हजारों" लोगों को बाहर निकाला जा सकता है और उनका गंतव्य यूक्रेन के उन कुछ हिस्सों में होगा जो कि 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद से जारी लड़ाई से कम प्रभावित हैं।

___

रूस-यूक्रेन युद्ध में प्रमुख घटनाक्रम:

- चीन, यूरोपीय संघ की शिखर सम्मेलन की तैयारी, यूक्रेन एजेंडे में शीर्ष पर है।

- रूसियों ने चेरनोबिल छोड़ा; यूक्रेन नए हमलों के लिए तैयार

- यूक्रेन संकट के बीच ब्रिटेन, रूस के विदेश मंत्री भारत दौरे पर

- क्रेमलिन डिक्री ने कहा कि विदेशी मुद्रा अभी भी प्राकृतिक गैस खरीद सकती है

- अफ्रीकी शरणार्थी नस्ली पूर्वाग्रह महसूस कर रहे क्योंकि अमेरिका यूक्रेन के लोगों का स्वागत कर रहा है

अन्य घटनाक्रम:

हेग, नीदरलैंड - यूरोपीय संघ की पुलिस एजेंसी यूरोपोल ने शरणार्थियों को अपराधियों से बचाने के प्रयास में यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में टीमें भेजी। हेग स्थित एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि उसकी टीमें द्वितीय सुरक्षा जांच संचालित करके स्थानीय अधिकारियों की मदद कर रही हैं और "शरणार्थियों के साथ यूरोपीय संघ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अपराधियों और आतंकवादियों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं।’’

यूरोपोल टीमें लिथुआनिया, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया और मोल्दोवा में काम कर रही हैं और रोमानिया में भी तैनात करने की योजना बना रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद से 40 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं।

___

कोपेनहेगन, डेनमार्क - नॉर्वे में पुलिस का कहना है कि उन्होंने यूरोप में सुरक्षा की स्थिति के परिणामस्वरूप सूचना और खुफिया जानकारी जुटाई है। राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त बेनेडिक्ट ब्योर्नलैंड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह कदम प्रवासी प्रवाह और तनावपूर्ण सुरक्षा नीति की स्थिति के परिणामस्वरूप अपराध को रोकने और पहचानने में मदद करने के लिए है।"

7,800 से अधिक यूक्रेनियाई नागरिकों ने नॉर्वे में शरण मांगी है।

___

टोक्यो - जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी का कहना है कि वह पोलैंड में युद्ध-विस्थापित यूक्रेनियाई लोगों की आवश्यकता का आकलन करने और जापान में शरण लेने वालों की सहायता करने के लिए शुक्रवार को पोलैंड जा रहे हैं।

जापान में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई कोर्सुनस्की ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि जापान में यूक्रेन के निवासियों के करीब 300 रिश्तेदारों को प्रवेश दिया गया है और अगले सप्ताह से और लोगों के आने की उम्मीद है।

___

ब्रसेल्स : यूरोपीय संसद की अध्यक्ष ने कहा कि वह कीव जा रही हैं। रोबर्टा मेत्सोला ने बृहस्पतिवार देर रात अपने ट्विटर अकाउंट पर यूक्रेन की राजधानी शहर की यात्रा की घोषणा की।

24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से मेत्सोला यूक्रेन की राजधानी की यात्रा करने वाली यूरोपीय संघ की संस्था की पहली अध्यक्ष हैं। उनकी यात्रा योजनाओं के बारे में विवरण और वह किससे मिलेंगी, इसकी घोषणा नहीं की गई है।

___

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए बख्तरबंद बुशमास्टर वाहन यूक्रेन भेजेगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित किया था और ऑस्ट्रेलियाई निर्मित चार पहिया वाहनों और अन्य सहायता के लिए कहा था।

मॉरिसन ने संवाददाताओं से कहा कि वाहनों को बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपो से भेजा जाएगा।

ल्वीव, यूक्रेन - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने दो जनरलों से उनके सैन्य रैंक छीन लिये हैं।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि ‘‘किसी चीज ने उन्हें यह निर्धारित करने से रोका कि उनकी मातृभूमि कहां है’’ और उन्होंने ‘‘यूक्रेनी लोगों के प्रति निष्ठा की अपनी सैन्य शपथ का उल्लंघन किया।’’

___

ल्वीव, यूक्रेन - यूक्रेनी सरकार ने कहा कि रूसी सेना ने 45 बसों के रास्ते अवरुद्ध कर दिये, जिन्हें बंदरगाह शहर मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के लिए भेजा गया था और केवल 631 लोग निजी कारों में शहर से बाहर निकल सके।

उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि मानवीय सहायता के साथ 12 यूक्रेनी बसें मेलिटोपोल से मारियुपोल के लिए रवाना हुईं, लेकिन रूसी सेना ने बसों को रोक दिया और 14 टन भोजन और दवाएं जब्त कर लीं।

___

ल्वीव, यूक्रेन - रूसी सैनिकों ने शुक्रवार तड़के चेरनोबिल परमाणु संयंत्र छोड़ दिया। यह जानकारी संयंत्र के चारों ओर अपवर्जन क्षेत्र के लिए जिम्मेदार यूक्रेनी सरकारी एजेंसी ने दी।

यूक्रेन की परमाणु ऑपरेटर कंपनी इनरगोआतम ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूसी सैनिक बेलारूस के साथ यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड