विदेश की खबरें | रेड क्रॉस गरीब देशों को कोविड-19 टीका उपलब्ध कराएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके तहत वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ लोगों के टीकाकरण पर सहायता राशि खर्च की जाएगी।

इसके तहत वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ लोगों के टीकाकरण पर सहायता राशि खर्च की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय संगठन ने कहा कि अब तक विश्व में हुए टीकाकरण के मुकाबले दुनिया के 50 सबसे गरीब देशों में केवल 0.1 फीसदी जबकि 50 सबसे अमीर देशों में 70 फीसदी टीकाकरण हुआ है।

संगठन के महासचिव जगन चापागैन ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण की असमानता को लेकर चिंता जताते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ बिना समान वितरण के वह लोग भी सुरक्षित नहीं होंगे, जिन्हें कोविड-19 टीका लगाया गया है।’’

बयान के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत 66 नेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट सोसायटी के जरिए की जाएगी और इस बारे में संबंधित सरकारों के साथ बातचीत जारी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\