देश की खबरें | ओडिशा के कुछ हिस्सो में बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बृहस्पतिवार को कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।

भुवनेश्वर, 18 अगस्त ओडिशा में बृहस्पतिवार को कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

एक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार की सुबह उत्तरी खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने और इसके गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को बृहस्पतिवार तक गहरे समुद्र से तट पर लौटने को कहा है।

मछुआरों को अगले दो दिनों तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तरी खाड़ी के ऊपर 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को क्योंझर और मयूरभंज के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। इससे नदी के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है और बाढ़ आने की आशंका है तथा भूस्खलन हो सकता है।

विभाग ने कटक, जगतसिंहपुर और संबलपुर सहित 14 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। खुर्दा और पुरी समेत सात जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

विभाग ने शनिवार को आठ जिलों में बारिश और सात में भारी बारिश की आशंका जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू