Monsoon 2021: केरल के कन्नूर, कासरगोड जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 11 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम जिलों के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट और पालक्काड, त्रिशूर, इडुक्की तथा एर्नाकुलम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Rain ( Photo Credits : PTI )

तिरुवनंतपुरम, 10 जुलाई : मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 11 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम जिलों के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट और पालक्काड, त्रिशूर, इडुक्की तथा एर्नाकुलम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस बीच कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और कन्नूर जिलों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथित्ता जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, कोट्टायम में शनिवार को सुबह 10 बजे तक 15 सेंटीमीटर तक बारिश हुई जबकि तिरुवनंतपुरम जिले में 1.7 सेंटीमीटर और एर्नाकुलम में 10.7 सेमी. तक बारिश हुई. मछुआरों और केरल के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए 10 जुलाई से 13 जुलाई तक के लिए जारी मौसम चेतावनी में कहा गया है, ‘‘केरल के तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है. मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है.’’ यह भी पढ़ें : UP: जनसंख्या नियंत्रण नीति का ड्राफ्ट तैयार, 2 से अधिक बच्चे होने पर नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का फायदा, गवर्नमेंट जॉब से भी रहना पड़ेगा वंचित, रुक जाएगा प्रमोशन

रेड अलर्ट का मतलब होता है 24 घंटों में 20 सेमी. से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है छह सेमी. से 20 सेमी. तक बहुत बारिश बारिश. येलो अलर्ट का मतलब होता है छह से 11 सेमी. तक भारी बारिश.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड