देश की खबरें | केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में 22 मई को अत्यधिक बारिश को लेकर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

तिरुवनंतपुरम, 21 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में 22 मई को अत्यधिक बारिश को लेकर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी ने दिन में पथानामथिट्टा, इडुक्की और कोट्टायम जिलों के लिए रेड अलर्ट वापस ले लिया था, लेकिन मौसम के और खराब होने के पूर्वानुमान के कारण फिर नई चेतावनी जारी की।

आईएमडी ने राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जहां बहुत बारिश हो रही है।

राज्य के छह उत्तरी जिलों पलक्कड़, कोझिकोड, कन्नूर, मलप्पुरम, वायनाड और कासरगोड में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने लोगों को भारी बारिश होने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

सामान्यतः 24 घंटे में 20 सेमी से अधिक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना पर रेड अलर्ट जारी किया जाता है। 11 सेमी से 20 सेमी की बहुत भारी बारिश पर ऑरेंज अलर्ट, 6 सेमी और 11 सेमी के बीच भारी बारिश पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच आज सुबह यहां पोथेनकोड में तेज बारिश के कारण घर की दीवार का एक हिस्सा ढह जाने से 66 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\