देश की खबरें | तटीय कर्नाटक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, मंगलुरु में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण कन्नड़ जिले समेत तटीय कर्नाटक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जहां शनिवार दोपहर से हो रही भारी बारिश ने दैनिक जनजीवन को बाधित कर दिया है।

मंगलुरु (कर्नाटक), 14 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण कन्नड़ जिले समेत तटीय कर्नाटक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जहां शनिवार दोपहर से हो रही भारी बारिश ने दैनिक जनजीवन को बाधित कर दिया है।

मंगलुरु शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की खबर है। पंपवेल फ्लाईओवर के नीचे की सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे यातायात में भारी व्यवधान पैदा हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ वाले इलाके में एक बस खराब हो गई, जिसके कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को उसे धक्का देकर सड़क किनारे लगाना पड़ा। कई निचले इलाकों में सड़कों पर भारी जलभराव की सूचना मिली है।

पडिल रेलवे अंडरपास और कार स्ट्रीट के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ आ गई, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई निचले इलाकों के घरों में बारिश का पानी घुसने की खबर है।

आईएमडी ने पिछले तीन दिनों में जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जिसमें कम बारिश की बात कही गई थी, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश विशेष रूप से तीव्र थी। बादल छाये रहने से आगे भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

‘रेड अलर्ट’ 16 जून की सुबह तक प्रभावी रहेगा तथा अधिकारियों ने दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी वर्षा जारी रहने की चेतावनी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट