मक्के की नयी आठ किस्मों को जारी करने को मान्यता

   अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) की एक डिजिटल कार्यशाला के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों के साथ चर्चा के बाद इन मक्का किस्मों को मान्यता दी गयी है। इस परियोजना में देश भर के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जमात

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मक्का की आठ नई संकर किस्मों को मान्यता दी है। देश में विभिन्न मौसमों और कृषि-पारिस्थितिकी में इनकी खेती की जा सकती है।

   अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) की एक डिजिटल कार्यशाला के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों के साथ चर्चा के बाद इन मक्का किस्मों को मान्यता दी गयी है। इस परियोजना में देश भर के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए, आईसीएआर के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र ने कोविड-19 महामारी के संकट के बीच अनुसंधान कार्य जारी रखने के लिए मक्का वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने लुधियाना स्थित आईसीएआर-भारतीय मक्का शोध संस्थान (आईसीएआर-आईआईएमआर) को मक्के के उत्पादन, उत्पादकता को बढ़ाने और इस पर बुनियादी, रणनीतिक और व्यवहारिक अनुसंधान के विस्तार के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि मक्का पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) इसे देश का भाविष्य का अनाज बनाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाली होनी चाहिए।

आईसीएआर ने एक बयान में कहा, ‘‘इस कार्यशाला में, देश के विभिन्न मौसमों और कृषि-पारिस्थितिकी में जारी करने के लिए उपयुक्त मक्के की आठ नयी संकर किस्मों की पहचान की गई है।’’

इस अवसर पर, किसानों, उद्योगों और अन्य अंशधारकों के फायदे के लिए 'मक्का’ नामक एक द्विभाषी मोबाइल ऐप की पेशककश की गयी।

मक्का महत्वपूर्ण फसल है।इसका उपयोग भोजन के अलावा स्टार्च उद्योगों में, पोल्ट्री और पशु आहार के लिए और कच्चे माल के रूप में किया जाता है। मक्का से हरित ईंधन (इथेनॉल) भी तैयार किया जा सकता है। इसकी खेती देश के सभी राज्यों में की जाती है।

स्वीट मक्का, बेबी कॉर्न और पॉपकॉर्न बहुत लोकप्रिय हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\