देश की खबरें | ठाणे में चिकित्सक के कक्ष में घुसने से रोकने पर रिसेप्शनिस्ट से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति ने पहले से समय लिए बिना चिकित्सक के कक्ष में घुसने से रोकने पर महिला ‘रिसेप्शनिस्ट’ पर कथित रूप से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 23 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति ने पहले से समय लिए बिना चिकित्सक के कक्ष में घुसने से रोकने पर महिला ‘रिसेप्शनिस्ट’ पर कथित रूप से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना सोमवार शाम ठाणे जिले के कल्याण स्थित एक अस्पताल में हुई। आरोपी को एक वायरल वीडियो में ‘रिसेप्शनिस्ट’ को लात मारते और उसके बाल पकड़कर घसीटते देखा जा सकता है। अन्य मरीजों के तीमारदारों ने ‘रिसेप्शनिस्ट’ को बचाया।

आरोपी मूलरूप से बिहार का निवासी है जबकि ‘रिसेप्शनिस्ट’ महाराष्ट्र निवासी है।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी गोकुल झा एक महिला और एक बच्ची के साथ अस्पताल पहुंचा था और जब वह पंक्ति तोड़कर चिकित्सक से मिलने की कोशिश करने लगा तो ‘रिसेप्शनिस्ट’ ने उसे रोक दिया क्योंकि चिकित्सक उस समय अन्य मरीजों की जांच कर रहे थे।

इसमें बताया गया कि रिसेप्शनिस्ट द्वारा रोके जाने से आरोपी को गुस्सा आ गया।

पुलिस के अनुसार, ‘रिसेप्शनिस्ट’ गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका डोंबिवली के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने, अपशब्द बोलने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हमले की निंदा की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार देर रात पुलिस उपायुक्त झेंडे से मुलाकात की और त्वरित कार्रवाई पर बल दिया।

शिवसेना की जिला इकाई के अध्यक्ष दीपेश म्हात्रे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय नेता राजू पाटिल ने भी मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

झेंडे ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी गोकुल झा को नागरिकों और पुलिस की मुस्तैदी की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें विट्ठलवाडी और कोलसेवाडी थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। हाल में वह एक गंभीर आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था।’’

पुलिस के अनुसार झा के भाई और घटनास्थल पर मौजूद दो महिलाओं सहित तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

उसने बताया कि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान के लिए अस्पताल और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

झेंडे ने कहा कि जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट