जरुरी जानकारी | आरईसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढ़कर 4,309.98 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 5.66 प्रतिशत बढ़कर 4,309.98 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, आठ मई सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 5.66 प्रतिशत बढ़कर 4,309.98 करोड़ रुपये हो गया।

बिजली क्षेत्र को वित्तपोषण उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 4,079.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, जनवरी-मार्च, 2025 में उसकी कुल आय बढ़कर 15,348.37 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 12,706.66 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 15,884.23 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय भी बढ़कर 56,434 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.60 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

यह वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान चार किस्तों में पहले से घोषित 15.40 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है, जिससे वित्त वर्ष के लिए कुल लाभांश 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर पर 18 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

निदेशक मंडल ने अक्षय ऊर्जा/अन्य बिजली व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के संयुक्त विकास के लिए 50:50 के शेयरधारिता अनुपात में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) और बीएचईएल के बीच एक संयुक्त उद्यम के गठन को भी मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\