देश की खबरें | जमीन खिसकने का एहसास होने पर ममता बनर्जी पीएम किसान योजना लागू करने को सहमत हुईं : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री किसान योजना लागू करने के लिए सहमत होने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वह राज्य के किसानों के बीच तेजी से अपनी जमीन खिसकने का एहसास होने के बाद यह कदम उठाने पर राजी हुई हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कटवा (पश्चिम बंगाल), नौ जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री किसान योजना लागू करने के लिए सहमत होने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वह राज्य के किसानों के बीच तेजी से अपनी जमीन खिसकने का एहसास होने के बाद यह कदम उठाने पर राजी हुई हैं।

नड्डा ने चुनावी राज्य में किसानों के लिए ‘कृषक सुरक्षा अभियान’ की शुरुआत की।

उन्होंने ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना को क्रियान्वित करने पर राज्य सरकार के सहमत होने पर कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योजना को लागू करने के लिए तब विवश हुई जब उसे किसानों के गुस्से और इस बात का एहसास हो गया कि केंद्रीय योजनाओं से कृषकों को वंचित रखे जाने पर राज्य से तृणमूल कांग्रेस का शासन उखड़ जाएगा।

नड्डा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी इतने लंबे समय बाद पीएम किसान सम्मान निधि को क्रियान्वित करने पर यह एहसास होने के बाद सहमत हुईं कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जमीन तेजी से खिसक रही है।’’

उन्होंने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने योजना का एक साल से अधिक समय तक विरोध करने के बाद इस महीने के शुरू में अपना रुख नरम कर लिया था।

नड्डा ने कहा कि कटवा में किसानों की रैली से यह तय हो गया है कि ममता बनर्जी सरकार के अब गिनती के दिन बचे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में अपनी सरकार बनने के बाद किसानों को न्याय उपलब्ध कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट