देश की खबरें | वास्तविक कल्याण लोगों के जीवन को रोशन कर रहा है: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पेंशन वितरण कार्यक्रम को लोगों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में एक कदम बताते हुए सोमवार को कहा कि असली कल्याण लोगों के जीवन को रोशन कर रहा है।

अमरावती, एक जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पेंशन वितरण कार्यक्रम को लोगों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में एक कदम बताते हुए सोमवार को कहा कि असली कल्याण लोगों के जीवन को रोशन कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह बात गुंटूर जिले के पेनुमका गांव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार के पहले कल्याणकारी पेंशन वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक कार्यक्रम में कही।

नायडू ने पेनुमका मस्जिद परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "यह लोगों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में पहला कदम है।"

मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इसलावथ साई, बनवथ पमुल्यनायक और बनवथ सीता को उनकी झोपड़ी में पेंशन की राशि सौंपी।

नायडू ने यह याद दिलाया कि उन्होंने सभी लोगों के आशीर्वाद से चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि नयी सरकार ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में पहले कदम के रूप में पेंशन वितरण योजना शुरू की है।

गरीबों पर ध्यान केंद्रित करने का वादा करते हुए नायडू ने कहा कि उनका सपना आर्थिक असंतुलन को दूर कर गरीबी मुक्त समाज देखना है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की तत्काल आवश्यकता है।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार ने पेंशन योजना की राशि को बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति माह कर दिया है जो पूर्ववर्ती युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार के दौरान 3,000 रुपये प्रति माह थी। इसका नाम भी बदलकर 'एनटीआर भरोसा सामाजिक पेंशन' कर दिया गया है।

राज्य की राजग सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना घटक दल हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को कैम्पस क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के अधिकारियों के साथ मिलकर पेनुमका क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों के लिए घर बनाने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार ने पात्र लाभार्थियों को 7,000 रुपये पेंशन वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें अप्रैल, मई और जून के लिए, बढ़ी हुई राशि के 1,000-1,000 रुपये और जुलाई की 4,000 रुपये की पेंशन शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट