भारत के साथ तनाव बढ़ने से रोकने के लिए संयम के साथ दी प्रतिक्रिया: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने कहा कि उसने नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में भारत से निष्कासित किए जाने के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ तनाव बढ़ने से रोकने के लिए संयम बरतते हुए प्रतिक्रिया दी. फारुकी ने दोहराया कि पाकिस्तानी अधिकारियों पर लगाए गए आरोप झूठे एवं बेबुनियाद हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद, 5 जून: पाकिस्तान (Pakistan) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में भारत (India) से निष्कासित किए जाने के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ तनाव बढ़ने से रोकने के लिए संयम बरतते हुए प्रतिक्रिया दी. उल्लेखनीय है कि भारत ने यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में रविवार को देश में निषिद्ध करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया था.

नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया था आबिद हुसैन (Abid Hussain) और मोहम्मद ताहिर नाम के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे रुपयों के बदले एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारुकी ने कहा, "पाकिस्तान की तनाव बढ़ाने की कोई मंशा नहीं है. हमने संयम बरतते हुए प्रतिक्रिया दी है. हालांकि राजनयिक नियमों का उल्लंघन और भारत का लगातार लड़ाकू रवैया क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है."

यह भी पढ़ें: जासूसी मामला: दिल्ली पुलिस ने कहा- पकड़े गए पाकिस्तानी अधिकारियों को नहीं किया गया प्रताड़ित

फारुकी ने दोहराया कि पाकिस्तानी अधिकारियों पर लगाए गए आरोप झूठे एवं बेबुनियाद हैं. उन्होंने भारत पर नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान, "किसी भी आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ अपना बचाव करने के लिए तत्पर है." उन्होंने चीन एवं भारत के बीच तनाव संबंधी प्रश्न के उत्तर में कहा कि पाकिस्तान चीन एवं भारत की सीमा के पास हालात पर नजर रखे हुए है और उसे उम्मीद है कि यह मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड