खेल की खबरें | आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 222 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जनवरी में चोटिल हुए थे।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जनवरी में चोटिल हुए थे।

कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रनों की पारी के साथ इस सत्र का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया।

पाटीदार की 32 गेंदों में 64 रन (पांच चौके, और चार छक्के) और जितेश शर्मा की 18 गेंदों में 40 रन (दो चौके और चार छक्के) की आक्रामक पारियों ने खराब फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य दिया।

फिल साल्ट (चार) ने ट्रेंट बोल्ट (2/57) के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गये।

इस विकेट का कोहली की पारी पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (22 गेंद में 37 रन) के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में एक विकेट पर 72 रन बना लिये।

आरसीबी ने शुरुआती तीन ओवरों में दबदबा बना लिया था जसके बाद  चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस ने बुमराह को गेंद थमाई और कोहली ने भारतीय टीम के अपने साथी का स्वागत छक्का लगाकर किया।

आरसीबी ने लगभग 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से आगे बढ़ते हुए पावरप्ले के आखिरी ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 20 रन बटोरे। इस ओवर में पडिक्कल ने दो छक्के और एक चौका जड़ा।

पडिक्कल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए तीन छक्के और दो चौके लगाये। वह नौवें ओवर में विग्नेश पुथुर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 91 रन की साझेदारी की।

कोहली को वानखेड़े स्टेडियम में बल्ले से काफी सफलता मिली है। उन्होंने कुछ शानदार शॉट लगाये। उन्होंने तीसरे ओवर में बोल्ट की गेंद पर कवर क्षेत्र में बेहतरीन ड्राइव लगाया। उन्होंने आसानी से गैप ढूंढते हुए रन बनाये।

कोहली ने इस दौरान 400 से अधिक टी20 मैच में 13,000 रन पूरे किये। उन्होंने 15वें ओवर मे हार्दिक पंड्या की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को डीप मिडविकेट के क्षेत्र में नमन धीर को कैच थमाया।

पाटीदार ने विकेट से सामने आक्रामक शॉट खेलने के साथ विकेट के पीछे भी सहजता से रन बनाये। उन्होंने  मात्र 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 17वें ओवर में मुंबई के हार्दिक के खिलाफ 23 रन बटोरे।

पाटीदार को 19वें ओवर में बोल्ट की गेंद पर विकेट के पीछे रियान रिकेलटन ने शानदार कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट