CSK vs RCB IPL 2024: प्लेऑफ की आखिरी पोजीशन के लिए आरसीबी और सीएसके के बीच होगी काटें की टक्कर, बारिश बिगाड़ सकती है दोनों का खेल

लगातार पांच जीत दर्ज कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल प्लेआफ में चौथी टीम के निर्धारण के लिये शनिवार को यहां करो या मरो के मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होंगी लेकिन इस मैच पर मौसम की गाज गिरने की आशंका भी है.

सीएसके और आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरू, 17 मई लगातार पांच जीत दर्ज कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल प्लेआफ में चौथी टीम के निर्धारण के लिये शनिवार को यहां करो या मरो के मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होंगी लेकिन इस मैच पर मौसम की गाज गिरने की आशंका भी है. हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश में धुलने के कारण अब कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद सनराइजर्स प्लेआफ में पहुंच गई है. अब सिर्फ एक स्थान के लिये रस्साकशी है और दो टीमें सीएसके तथा आरसीबी दौड़ में हैं. यह भी पढ़ें: नए अवतार में दिखें एमएस धोनी! RCB के खिलाफ IPL 2024 मैच से पहले थाला ने नेट्स में की गेंदबाजी, देखें वीडियो

बेहतर रनरेट और अधिक अंक (13 अंक और 0 . 528 रनरेट) होने से चेन्नई का दावा मजबूत है. इस मैदान पर वह आठ मैचों में आरसीबी से एक ही बार हारी है. वहीं आरसीबी के 12 अंक है और उसका नेट रनरेट 0 . 387 है.

मौसम विभाग ने कल बारिश की भविष्यवाणी की है. अगर मैच नहीं हो पाता है तो चेन्नई प्लेआफ में पहुंच जायेगी. वहीं आरसीबी को कम से कम 18 रन से या 11 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज करनी होगी ।

आरसीबी इस समय सबसे शानदार फॉर्म में हैं. छह मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने के बाद उसने लगातार पांच जीत दर्ज की है. आरेंज कैपधारी विराट कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं और पिछले पांच में से तीन मैचों में अर्धशतक जड़ चुके हैं. कप्तान फाफ डु प्लेसी से अच्छी पारी की उम्मीद होगी जो पिछले दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके.

मध्यक्रम में रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन अच्छा खेल रहे हैं. महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक भी बल्लेबाजों की ऐशगाह चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का फायदा उठाना चाहेंगे. आरसीबी के गेंदबाजों में यश दयाल ने इस सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लिये हैं. लॉकी फ₨र्ग्युसन , मोहम्मद सिराज, ग्रीन और स्वप्निल सिंह के सामने कड़ी चुनौती है.

चेन्नई के लिये कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं और उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद है । सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने भी उपयोगी पारियां खेली है. पिछली चार पारियों में नाकाम रहे शिवम दुबे से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम को मुस्ताफिजूर रहमान, मथीषा पथिराना और दीपक चाहर की कमी खल रही है. महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी चेन्नई के लिये प्रेरणास्रोत है लेकिन देखना होगा कि वह चोट के बीच कितना योगदान दे पाते हैं.

टीमें :

चेन्नई सुपर किंग्स: रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, महीष तीक्षणा, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, शाइक रशीद, मोईन अली, निशांत सिंधू, मिचेल सेंटनेर, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरनजीत सिंह, आर एस हंगरगेकर, अरावेली अवनीश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू