जरुरी जानकारी | आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 202 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरबीएल बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 202 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर आरबीएल बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 202 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 31 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर 2022 की तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 2,758.98 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 2,567.65 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। इसकी सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सितंबर 2022 के अंत में घटकर 3.80 प्रतिशत पर आ गई जो एक साल पहले सकल अग्रिम का 5.40 प्रतिशत थी।

आरबीएल बैंक का शुद्ध एनपीए भी 2.14 प्रतिशत से घटकर 1.26 प्रतिशत पर आ गया।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर होने से फंसे कर्जों एवं आकस्मिक खर्चों के लिए वित्तीय प्रावधान की जरूरत भी घटकर 242 करोड़ रुपये रह गई जबकि जुलाई-सितंबर 2021 की अवधि में यह 651.5 करोड़ रुपये पर थी।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा, "हमने वित्त वर्ष की पहली छमाही में सभी मोर्चों पर संतोषजनक प्रदर्शन किया है। अग्रिम में वृद्धि का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है और हमें इसके जारी रहने की उम्मीद है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड