जरुरी जानकारी | चौथी तिमाही में आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. असुरक्षित ऋण में समस्या आने से जनवरी-मार्च तिमाही में आरबीएल बैंक का एकीकृत आधार पर शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.99 करोड़ रुपये रह गया।

मुंबई, 25 अप्रैल असुरक्षित ऋण में समस्या आने से जनवरी-मार्च तिमाही में आरबीएल बैंक का एकीकृत आधार पर शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.99 करोड़ रुपये रह गया।

ऋणदाता बैंक ने एक साल पहले की समान तिमाही में 364 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था और उससे पिछली दिसंबर तिमाही में यह मुनाफा 47 करोड़ रुपये था।

सूक्ष्म-वित्त और क्रेडिट कार्ड खातों में परेशानियों के कारण बैंक का कुल प्रावधान एक साल पहले की समान तिमाही के 414 करोड़ रुपये से बढ़कर 785 करोड़ रुपये हो गए। बैंक ने संकेत दिया कि उसे आगे चलकर अधिक रकम अलग नहीं रखनी पड़ेगी।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा कि दरों में कटौती जैसे कारकों के कारण शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में छह अतिरिक्त महीनों तक संकुचन रहेगा और चालू वित्त वर्ष के अंत तक मौजूदा स्तर पर स्थिर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुल जमा वृद्धि सात प्रतिशत रही, और बैंक इसे विस्तृत करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू