जरुरी जानकारी | आरबीएल बैंक का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 353 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में 30 प्रतिशत उछाल के साथ 353 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शनिवार को बताया कि उसके मुनाफे में यह उछाल गैर-ब्याज आमदनी बढ़ने से हुआ।

मुंबई, 27 अप्रैल निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में 30 प्रतिशत उछाल के साथ 353 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शनिवार को बताया कि उसके मुनाफे में यह उछाल गैर-ब्याज आमदनी बढ़ने से हुआ।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 271 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक की मूल ब्याज आय 18 प्रतिशत बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये हो गई, इसमें कर्ज वितरण में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई।

मार्च तिमाही में बैंक की अन्य आमदनी 30 प्रतिशत बढ़कर 875 करोड़ रुपये रही।

इसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर सुब्रमण्यकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि आगे भी 20 प्रतिशत के दायरे में प्रगति जारी रहेगी।

चुनौतीपूर्ण बाजार में भी बैंक की जमा वृद्धि 22 प्रतिशत रही।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात सुधार के साथ 2.65 प्रतिशत हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में 3.37 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू