जरुरी जानकारी | आरबीएल बैंक को जून तिमाही में 459 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 459.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। मुख्य रूप से भविष्य में कर्ज फंसने की आशंका को देखते हुए प्रावधान बढ़ाये जाने से बैंक को घाटा हुआ है।

मुंबई, दो अगस्त निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 459.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। मुख्य रूप से भविष्य में कर्ज फंसने की आशंका को देखते हुए प्रावधान बढ़ाये जाने से बैंक को घाटा हुआ है।

एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में बैंक को 141 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

बैंक ने एक बयान में कहा कि जून 2020 को समाप्त तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 7 प्रतिशत घटकर 970 करोड़ रुपये रही।

आरबीएल के अनुसार कुल 1,342 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज यानी एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) में 97 प्रतिशत खुदरा क्षेत्र से है। यह कोविड महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव का परिणाम है।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 30 जून को समाप्त तिमाही में बढ़कर 4.99 प्रतिशत हो गया गया जो मार्च तिमाही में 4.34 प्रतिशत और एक साल पहले 2020-21 की जून तिमाही में 3.45 प्रतिशत था।

कुल प्रावधान बढ़कर आलोच्य तिमाही में 1,425 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 500 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें