आरबीआई की 50,000 करोड़ रुपये की नकदी सुविधा की से छोटे निवेशकों की रक्षा होगी: नड्डा

उन्होंने कहा कि कोविड-19महामारी के चलते अर्थव्यवस्था को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपये के नकद धन की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की भारतीय रिजर्वबैंक (आरबीआई) की घोषणा से संकट के वर्तमान संमय में छोटे निवेशकों के हित की रक्षा करने के केंद्र सरकार के प्रयासों को आगे ले जाने में मदद मिलेगी ।

उन्होंने कहा कि कोविड-19महामारी के चलते अर्थव्यवस्था को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

नड्डा ने कहा, ‘‘कोविड-19 हमारी अर्थव्यवस्था के लिए कई चुनौतियां लेकर आया है। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने कई त्वरित निर्णय लिए हैं। इसे आगे बढ़ाने और छोटे निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए आरबीआई की म्यूचुअल फंड के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं।’’

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि यह उपाय लघु अवधि ऋण कोष के प्रदर्शन को स्थिर करेगा और ऋण (बांड) बाजार के बारे में निवेशकों की धारणा में सुधार करेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी के चलते नकदी की तंगी से जूझ रही म्यूचुअल फंड कंपनियों को राहत देने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक म्यूचुअल फंड कंपनियों की मदद के लिए बैंकों को 50,000 करोड़ रुपये की नकदी की विशेष सुविधा उपलब्ध कराएगा।

हाल में, फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड कंपनी के अपनी छह बांड योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी। ऐसे में रिजर्व बैंक की यह घोषणा काफी अहम है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पूंजी बाजार में उतार-चढ़ाव से म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास नकदी की कमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार