जरुरी जानकारी | आरबीआई का वित्तीय समावेश सूचकांक मार्च में 60.1 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का समग्र वित्तीय समावेश सूचकांक मार्च, 2023 में बढ़कर 60.1 हो गया जो सभी मानकों में वृद्धि को दर्शाता है।

मुंबई, 15 सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का समग्र वित्तीय समावेश सूचकांक मार्च, 2023 में बढ़कर 60.1 हो गया जो सभी मानकों में वृद्धि को दर्शाता है।

आरबीआई का यह सूचकांक वित्तीय समावेश के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आंकड़ों के संकलन पर आधारित है। इस सूचकांक को शून्य से लेकर 100 तक के मूल्य दायरे के आधार पर तैयार किया जाता है।

आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मार्च, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए वित्तीय समावेश सूचकांक 60.1 अंक रहा है जबकि मार्च, 2022 में यह 56.4 रहा था। इस दौरान सभी उप-सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गई है।

बयान के मुताबिक, उपयोग एवं गुणवत्ता आयामों के विस्तार ने वित्तीय समावेश सूचकांक में सुधार की दिशा में अहम भूमिका निभाई।

रिजर्व बैंक ने अगस्त, 2021 में सरकारी एवं विभिन्न नियामकों के साथ परामर्श के बाद एक समग्र सूचकांक की संकल्पना पेश की थी। इसमें बैंकिंग, निवेश, बीमा, डाक सेवा और पेंशन क्षेत्र से जुड़े ब्योरे शामिल होते हैं।

वित्तीय समावेश सूचकांक तीन व्यापक मानकों पर आधारित होता है। इसमें पहुंच का भारांश 35 प्रतिशत, उपयोग का भारांश 45 प्रतिशत और गुणवत्ता का भारांश 20 प्रतिशत होता है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज