जरुरी जानकारी | आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों को मजबूत बनाने के बारे में उपाय सुझाने के लिये समिति गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी सहकारी बैकों को मजबूत बनाने के लिये दृष्टिकोण पत्र तैयार करने को लेकर सोमवार को एक समिति गठित की।

मुंबई, 15 फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी सहकारी बैकों को मजबूत बनाने के लिये दृष्टिकोण पत्र तैयार करने को लेकर सोमवार को एक समिति गठित की।

आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन की अध्यक्षता वाली समिति शहरी सहकारी बैंकों के मसले के समाधान के लिये उपाय सुझाएगी। साथ ही क्षेत्र में उनकी मजबूत स्थिति के लिये उनकी संभावनाओं का भी आकलन करेगी।

समिति को सौंपे गये नियम एवं शर्तों के अनुसार उसे एक गतिशील और मजबूत शहरी सहकारी बैंक क्षेत्र के लिये दृष्टिोण पत्र तैयार करना है। यह सबकुछ सहयोग के साथ-साथ जमाकर्ताओं के हितों और प्रणाली से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

समिति को अपनी रिपोर्ट आरबीआई को तीन महीने में देनी है।

आठ सदस्यीय समिति में नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) के पूर्व चेयरमैन हर्ष कुमार भानवाला भी शामिल हैं।

समिति मौजूदा नियामकीय और निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा करेगी और क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिये सुझाव देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट