जरुरी जानकारी | आरबीआई केंद्रीय निदेशक मंडल ने घरेलू आर्थिक स्थिति, परिदृश्य की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को वैश्विक वित्तीय बाजार की अस्थिरता से उत्पन्न चुनौतियों सहित घरेलू आर्थिक स्थिति और परिदृश्य की समीक्षा की।

मुंबई, 22 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को वैश्विक वित्तीय बाजार की अस्थिरता से उत्पन्न चुनौतियों सहित घरेलू आर्थिक स्थिति और परिदृश्य की समीक्षा की।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने लेखा वर्ष 2024-25 के लिए बजट को भी मंजूरी दी।

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 607वीं बैठक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में नागपुर में संपन्न हुई।

आरबीआई ने कहा, “निदेशक मंडल ने भू-राजनीतिक विकास और वैश्विक वित्तीय बाजार की अस्थिरता से उत्पन्न चुनौतियों सहित वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति और परिदृश्य की समीक्षा की।”

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने आरबीआई की गतिविधियों पर भी चर्चा की। इनमें चालू लेखा वर्ष 2023-24 के दौरान डिजिटल भुगतान, उपभोक्ता शिक्षा और जागरूकता में हुई प्रगति शामिल है।

बैठक में केंद्रीय निदेशक मंडल के निदेशक सतीश के मराठे, रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, वेणु श्रीनिवासन और रवींद्र एच ढोलकिया शामिल हुए।

बैठक में डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव, टी रबी शंकर और स्वामीनाथन जे के अलावा आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव विवेक जोशी ने भी हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\