जरुरी जानकारी | रियल एस्टेट कारोबार को अलग करेगी रेमंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड लिमिटेड शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाने तथा भारतीय संपत्ति बाजार में वृद्धि की संभावनाओं का दोहन करने के लिए अपने रियल एस्टेट कारोबार को अलग करेगी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड लिमिटेड शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाने तथा भारतीय संपत्ति बाजार में वृद्धि की संभावनाओं का दोहन करने के लिए अपने रियल एस्टेट कारोबार को अलग करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने रेमंड लिमिटेड (अलग हुई कंपनी) और रेमंड रियल्टी लिमिटेड और उनके संबंधित शेयरधारकों की व्यवस्था की योजना को मंजूरी दे दी है।

व्यवस्था योजना के अनुसार, रेमंड लिमिटेड के प्रत्येक शेयरधारक को रेमंड लिमिटेड में प्रत्येक एक शेयर के बदले रेमंड रियल्टी का एक शेयर मिलेगा।

पिछले वित्त वर्ष में रियल एस्टेट कारोबार की एकल आधार पर परिचालन आय 1,592.65 करोड़ रुपये रही, जो रेमंड लिमिटेड के कुल राजस्व का 24 प्रतिशत है।

इसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की व्यवस्था देने वाली पीठ की अपेक्षित मंजूरी और स्वीकृति मिलनी शेष है।

विभाजन के बाद रेमंड रियल्टी, रेमंड लिमिटेड के इक्विटी शेयरधारकों को 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 6,65,73,731 इक्विटी शेयर जारी करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\