खेल की खबरें | रविचंद्रन अश्विन टीम से जुड़े, चौथे दिन चाय के बाद मैदान पर उतरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन चाय के विश्राम के बाद मैदान पर उतरे।

राजकोट, 18 फरवरी भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन चाय के विश्राम के बाद मैदान पर उतरे।

अश्विन को मैच के दूसरे दिन अपना 500वां विकेट हासिल करने के कुछ देर बाद अपनी मां के बीमार होने के कारण तीसरे टेस्ट मैच को बीच में छोड़ना पड़ा था।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक अश्विन को मैच के तीसरे दिन अनुपस्थित रहने पर ‘पेनल्टी टाइम’ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आईसीसी के अनुच्छेद 24.3.2 के अनुसार, ‘‘ अगर खिलाड़ी ने अंपायरों की राय में किसी स्वीकार्य कारण से मैदान छोड़ा है तो इस अनुपस्थिति पर जुर्माना नहीं लगेगा। इसमें बीमारी या आंतरिक चोट शामिल नहीं है।’’

रविवार दोपहर राजकोट पहुंचे अश्विन को चाय के विश्राम के दौरान अभ्यास करते देखा गया।

इससे पहले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने रविवार को दिन के पहले सत्र में बताया था अश्विन टीम से जुड़ेगे।

बीसीसीआई ने बयान में कहा,‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक कारणों से संक्षिप्त समय के लिए अनुपस्थित रहने के बाद फिर से टीम से जुड़ेंगे। उन्हें पारिवारिक आपात स्थिति के कारण राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम को छोड़ना पड़ा था।’’

बयान में कहा गया है,‘‘आर अश्विन और टीम प्रबंधन को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वह चौथे दिन टीम से जुड़ेंगे और इस टेस्ट मैच में आगे अपना योगदान देंगे।’’

बीसीसीआई ने इस मुश्किल दौर में इस स्टार क्रिकेटर के प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए सभी हितधारकों का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ टीम प्रबंधन, खिलाड़ियों, मीडिया और प्रशंसकों ने परिवार को प्राथमिकता देने के महत्व को स्वीकार करते हुए काफी समझ और सहानुभूति दिखाई है। टीम और उसके समर्थक इस चुनौतीपूर्ण समय में एकजुटता के साथ अश्विन के साथ है। टीम प्रबंधन मैदान पर उनका वापस स्वागत करते हुए खुश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन और उनका परिवार चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है और उन्होंने गोपनीयता का अनुरोध किया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू