खेल की खबरें | रवि तेजा का शतक, दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को 645 रन से रौंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रवि तेजा के नाबाद शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण क्षेत्र ने रविवार को यहां दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उत्तर क्षेत्र को 645 रन से विशाल अंतर से रौंद दिया।

सलेम, 18 सितंबर रवि तेजा के नाबाद शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण क्षेत्र ने रविवार को यहां दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उत्तर क्षेत्र को 645 रन से विशाल अंतर से रौंद दिया।

दक्षिण क्षेत्र के 740 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर क्षेत्र की टीम तन्य त्यागराजन (12 रन पर तीन विकेट), आर साई किशोर (28 रन पर तीन विकेट) और कृष्णप्पा गौतम (50 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 30.4 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। टीम ने अंतिम नौ विकेट सिर्फ 30 रन पर गंवाए।

उत्तर क्षेत्र की ओर से सलामी बल्लेबाज यश धुल (59) और मनन वोहरा (11) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

दक्षिण क्षेत्र ने दूसरी पारी चार विकेट पर 316 रन बनाकर घोषित की। रवि तेजा ने 120 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों रोहन कुन्नुमुल (77) और मयंक अग्रवाल (64) ने भी अर्धशतक जड़े।

दक्षिण क्षेत्र की टीम आज दूसरी पारी में एक विकेट पर 157 रन से आगे खेलने उतरी। अग्रवाल ने 53 जबकि रवि तेजा ने 19 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

अग्रवाल आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो अपने कल के स्कोर में 11 रन बनाने के बाद मयंक डागर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पुलकित नारंग (102 रन पर दो विकेट) ने बाबा इंद्रजीत (12) और मनीष पांडे (26) को आउट किया।

रवि तेजा ने इसके बाद रिकी भुई (नाबाद 21) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया और अपना शतक भी पूरा किया जिसके बाद कप्तान हनुमा विहारी ने पारी घोषित की दी।

लक्ष्य के पीछा करने उतरे उत्तर क्षेत्र ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और युवा यश धुल के अलावा उसका कोई बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पाया।

फाइनल में दक्षिण क्षेत्र का सामना पश्चिम क्षेत्र से होगा जिसने मध्य क्षेत्र को 279 रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट