देश की खबरें | रविशंकर प्रसाद करेंगे एससीओ के कानून एवं न्याय मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद इस सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के न्याय मंत्रियों की सातवीं बैठक की मेजबानी करेंगे। कानून मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद इस सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के न्याय मंत्रियों की सातवीं बैठक की मेजबानी करेंगे। कानून मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोलह अक्टूबर को इस डिजिटल बैठक में चीन, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, कजाखस्तान और किर्गिज रिपब्लिक के कानून एवं न्याय मंत्री हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: जादू-टोना के शक में गांव के कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर जिंदा जलाया, मामला दर्ज.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एससीओ के न्याय मंत्रियों की सातवीं बैठक में सदस्य देश सहयोग के क्षेत्रों, विवादों के निस्तारण के लिए अनुकूल स्थिति बनाने तथा फोरेंसिक एवं कानूनी सेवाओं पर विशेषज्ञ कार्य समूह कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।’’

एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020: बैंगलोर की टीम ने कोलकाता नाईट रायडर को 82 रनों से हराया: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय के मुताबिक विधिक मामले विभाग के सचिव (कानून सचिव) अनुप कुमार मेंदिरत्ता मंगलवार और बुधवार को विशेष कार्यबल की द्वितीय बैठक की मेजबानी करेंगे।

उसने कहा, ‘‘विशेषज्ञ कार्यबल अपने अनुभव एवं श्रेष्ठ पद्धतियां साझा करेगा तथा वह विवादों के निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए उठाये गये आदर्श कदमों तथा (कानून एवं) न्याय मंत्रालय की कानूनी सेवाओं और फोरेंसिक गतिविधियों समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\