देश की खबरें | राउत ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले एमवीए के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान किए जाने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को इस बात पर बल दिया कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करना चाहिए।

मुंबई, नौ अगस्त शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को इस बात पर बल दिया कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करना चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद आई है।

अब तक, एमवीए राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए सामूहिक रूप से पैरवी करने से परहेज करती रही है। महाराष्ट्र में अक्टूबर में चुनाव होने हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह शीर्ष पद के लिए ठाकरे की उम्मीदवारी पर जोर दे रहे हैं, राउत ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में सबसे आगे रहे हैं।

नयी दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ठाकरे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र के ‘‘दमनकारी’’ रवैये के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

राउत ने कहा, ‘‘राज्य (चुनाव) के लिए एक चेहरा होना जरूरी है। अगर राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में (विपक्ष का) चेहरा होते, तो हम (भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को हरा सकते थे। राहुल गांधी द्वारा विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने के बाद ही देश में आत्मविश्वास जगा। इसलिए विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी दोनों के लिए एक चेहरे की जरूरत है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनका मतलब यह है कि ठाकरे एमवीए के सीएम उम्मीदवार होंगे, राउत ने कहा, ‘‘केवल राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ही (लोकसभा चुनावों में) विपक्ष का चेहरा बने।’’

एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

ठाकरे की ओर से यह संकेत दिया गया कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर सामने आने के लिए तैयार हैं जिसके बाद ही राउत की यह टिप्पणी आई है।

ठाकरे इस सप्ताह की शुरुआत में नयी दिल्ली में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल और ‘इंडिया’ के अन्य घटक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड