देश की खबरें | राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा मामलों का निपटारा : नाल्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस साल आयोजित तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में एक करोड़ से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया है जिसमें 90 अरब रुपये का सेटलमेंट किया गया है।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस साल आयोजित तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में एक करोड़ से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया है जिसमें 90 अरब रुपये का सेटलमेंट किया गया है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) ने बताया कि शनिवार को 75 लाख से ज्यादा मामलों का मुकदमा शुरू होने से पहले और 25 लाख मुकदमों का निपटारा किया गया। तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिल्ली के अलावा देश के सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोक अदालत का आयोजन 21 अगस्त को होगा।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश व नाल्सा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति यू. यू. ललित ने बताया, ‘‘समाज के वंचित तबके तक न्याय की पहुंच बनाकर लोक अदालतें समावेशी समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।’’

देश भर में लोक अदालतों का सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए न्यायमूर्ति ललित ने राज्य विधि सेवा प्राधिकरणों से बातचीत की ताकि इस सिलसिले में होने वाले विकास पर नजर रखी जा सके।

नाल्सा में एक बयान में कहा, ‘‘यह स्वागत योग्य है कि 75 लाख मामलों को मुकदमा शुरू होने से पहले और 25 लाख लंबित मुकदमों का निपटारा किया गया है। लोक अदालतों ने एक करोड़ मामलों का निपटारा करने का रिकॉर्ड पार कर लिया है और इसमें 90 अरब रुपये का सेटलमेंट किया है। यह पिछले वर्षों के मुकाबले नया रिकॉर्ड है।’’

बयान में कहा गया है कि लोक अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आपराधिक अपील का निपटारा ऐतिहासिक क्षण था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी