विदेश की खबरें | कीव में सड़कों पर घमासान शुरू, लोगों से सही जगह पनाह लेने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है तथा जोर देकर कहा है कि वह राजधानी में ही रुकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यहां जंग जारी है।’’

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है तथा जोर देकर कहा है कि वह राजधानी में ही रुकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यहां जंग जारी है।’’

यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि कीव में सैनिक कितनी दूर आगे बढ़ चुके है। यूक्रेनी अधिकारियों ने हमलों को रोकने में कुछ सफलता हासिल करने की सूचना दी, लेकिन राजधानी के पास लड़ाई जारी रही।

दो दिनों के घमासान के बाद हुई झड़पों में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और पुलों, विद्यालयों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​​​है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सरकार को उखाड़ फेंकने और इसे अपने शासन के अधीन करने को कृतसंकल्प हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को फिर से आश्वासन दिया कि देश की सेना रूसी आक्रमण का सामना करेगी। राजधानी कीव में एक सड़क पर रिकॉर्ड की गई एक वीडियो में, उन्होंने कहा कि उन्होंने शहर नहीं छोड़ा है और यह दावा झूठा है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाल देगी।

उन्होंने कहा, “हम हथियार नहीं डालने जा रहे हैं। हम अपने देश की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि यह हमारी जमीन है, हमारा देश है, हमारे बच्चे हैं। और हम उस सबका बचाव करेंगे।”

यह हमला दुनिया का नया नक्शा खींचने और मॉस्को के शीत युद्ध काल के प्रभाव को पुनर्जीवित करने के लिए पुतिन के सबसे साहसिक प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है। इसके परिणामस्वरूप, इस आक्रमण को समाप्त करने के लिए नए अंतरराष्ट्रीय प्रयास शुरू हुए हैं, जिनमें पुतिन पर सीधे तौर पर प्रतिबंध भी शामिल हैं।

विस्फोटों और बंदूकों की आवाज से दहल रहे कीव का भविष्य अधर में है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की ने संघर्षविराम की अपील की तथा अपने हताश बयान में चेतावनी दी कि देश के कई शहरों पर हमले किये जा रहे हैं।

एक वरिष्ठ अमेरिकी खुफिया अधिकारी के अनुसार अमेरिकी प्रशासन की ओर से जेलेंस्की को कीव से निकल जाने की सलाह दी गयी है, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है। अधिकारी इस मामले से सीधे तौर पर जुड़े हैं। अधिकारी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को उद्धृत किया, ‘‘युद्ध जारी है और उन्हें तोप-रोधी गोला-बारूद चाहिए न कि भाग निकलने की सलाह।’’

इस बीच कीव के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे कहीं पनाह ले लें। खिड़कियों से दूर रहें और उड़ते हुए मलबों एवं गोलियों से बचने के लिए सावधानी बरतें।

क्रेमलिन ने कीव के बातचीत के प्रस्ताव को मंजूर किया है, लेकिन प्रतीत होता है कि यह प्रयास राजनयिक समाधान के बजाय उलझे जेलेंस्की को दबाव में लाकर विवश करना है।

रूसी सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी यूक्रेन के मेलितोपोल शहर पर अपना दावा करते हुए आगे बढ़ना जारी रखा। फिर भी, युद्ध में यह स्पष्ट नहीं था कि यूक्रेन का कितना हिस्सा अभी भी यूक्रेनी नियंत्रण में है और कितने हिस्से पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया।

यूक्रेन की सेना ने कीव से 25 मील (40 किमी) दक्षिण में एक शहर, वासिलकिव के पास द्वितीय-76 रूसी परिवहन विमान को मार गिराने की सूचना दी, जिसकी पुष्टि एक वरिष्ठ अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने की।

रूसी सेना ने हालांकि इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।

यूक्रेनी अधिकारियों ने लड़ाई के पहले पूरे दिन में अपनी ओर से 137 लोगों की मौत की सूचना दी और रूसी पक्ष से सैकड़ों के मारे जाने का दावा किया। रूसी अधिकारियों ने हताहतों का कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\