देश की खबरें | रास चुनाव: भाजपा ने नड्डा को गुजरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को गुजरात से और हाल ही में कांग्रेस छोड़कर इस पार्टी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को गुजरात से और हाल ही में कांग्रेस छोड़कर इस पार्टी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया।

भाजपा ने गुजरात से चार और महाराष्ट्र से तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की।

नड्डा के अलावा गुजरात से प्रसिद्ध हीरा कारोबारी गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और जसवंत सिंह परमार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने महाराष्ट्र से चव्हाण के अलावा मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस में लगभग चार दशक बिताने वाले चव्हाण एक दिन पहले ही मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पुरुषोत्तम रूपाला (गुजरात) तथा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (महाराष्ट्र) का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है।

हालांकि पार्टी की ओर से इन नेताओं की राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की गई है। ऐसी चर्चा है कि पार्टी इन्हें लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\