जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से सोयाबीन, बिनौला और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन, बिनौला और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया जबकि मूंगफली तेल के भाव में गिरावट देखी गई।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन, बिनौला और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया जबकि मूंगफली तेल के भाव में गिरावट देखी गई।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मूंगफली तेल की कीमतें बिनौला रिफाइंड और सोयबीन रिफाइंड की कीमतों से नीचे पहुंच गई। वही सरसों तेल की कीमतें पूर्वस्तर पर है।

उन्होंने बताया कि विदेशी बाजारों में मलेशिया एक्सचेंज में 0.8 प्रतिशत की तेजी रही जबकि शिकागो एक्सचेंज में 0.8 प्रतिशत की तेजी चल रही है।

सूत्रों ने बताया कि सोयाबीन डीओसी की घरेलू मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में सुधार हुआ है।

वही सरसों दाने की आवक अगले 20 से 25 दिन बाद बढ़नी शुरू हो जायेगी। इससे सोयाबीन और सरसों तेल की कीमतों में अंतर घट जाएगा। इनमें वर्तमान में 25 रुपये लीटर का अंतर है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को घरेलू तिलहन उद्योग को बढ़ावा देना चाहिए जिससे देश की खाद्य तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8300-8330 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,795 - 5,890 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,750 रुपये। 12,750

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1980 - 2,105 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2435-2285 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2635-2730 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,550।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,900 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,550 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6700-6725।

सोयाबीन लूज 6510-6650 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड